फोटो नंबर 71: रविंद्र नाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर नमन करते समिति सदस्य (संवाद)
बादली। गुभाना। गांव गुभाना स्थित लोकहित पुस्तकालय में गुरुवार को गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने टैगोर के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। कहा, टैगोर एशिया के पहले साहित्यकार थे जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला। उनके गीत तीन देशों के राष्ट्रगान का हिस्सा बने। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, जय भगवान प्रधान, पहलवान रामकुमार, विशेष, दीपक, फूल कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
फोटो नंबर 71: