फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: केस दर्ज करने में लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित, 2022 में हुई घटना में सामने आई सच्चाई

Wed, 09 Aug 2023 12:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच कराई गई। इसमें चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई। रिपोर्ट के आधार पर उनको निलंबित करके विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बेलीपार क्षेत्र के मरवड़िया कुंआ के पास हुई ठगी के मामले में केस दर्ज करने में लापरवाही चौकी प्रभारी पर भारी पड़ी। पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने चौकी प्रभारी मरवड़िया कुंआ को मंगलवार की रात निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना एक नवंबर 2022 की है। शाहपुर क्षेत्र के पादरी बाजार निवासी सुरेंद्र बहादुर सिंह किसी काम से बांसगांव गए थे। वहां से लौटते समय वह घटना के शिकार हो गए। रास्ते में मिले बुलेट सवार शातिर ने उनके साथ ठगी कर ली।

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब चौकी इंचार्ज भारत भूषण सिंह ने कार्रवाई नहीं की। बीते दिनों आरोपी के पकड़े जाने पर पीड़ित ने समाचार पत्र में उसकी फोटो देखकर पहचान कर ली। इसके बाद उन्होंने एसएसपी को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में नाबालिगों से दरिंदगी: जहां मासूमों के साथ हुई थी वारदात, वही था पुलिस का ठिकाना
 

विज्ञापन

पूरा मामला सामने आने पर एसएसपी ने प्रकरण की जांच कराई। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर मंगलवार की रात एसएसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच कराई गई। इसमें चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई। रिपोर्ट के आधार पर उनको निलंबित करके विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें