बहादुरगढ़। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने सेक्टर-28 स्थित फोर्टेशिया सोसाइटी में ओपन जिम का मंगलवार को उद्घाटन किया। इस दौरान सोसाइटी के लोगों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए नगर परिषद से ओपन जिम की मांग की थी। इसको ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने सोसाइटी परिसर में ओपन जिम के विभिन्न उपकरण लगवाए जिनका शुभारंभ चेयरपर्सन ने किया।
सरोज राठी ने कहा कि नगर परिषद शहर में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ओपन जिम की सुविधा से सोसाइटी के लोगों, खासकर युवाओं और बुजुर्गों को घर के पास ही व्यायाम करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे स्वस्थ और फिट रह सकेंगे।
इस मौके पर वार्ड पार्षद रजनीश, पार्षद राजेश तंवर, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जयवीर सिंह, नरेश मास्टर, रामकरण, सचिन, दीपक, सुंदर, संजय मास्टर, प्रवीण नूनवाल, करण, अशोक, अमित, वीरेंद्र, जयप्रकाश, अजय बराक मौजूद रहे।