बेरी। झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव डीघल के पास टाटा मैजिक और ट्रैक्टर की टक्कर में टाटा मैजिक चालक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक देवेंद्र, निवासी गुरदास माजरा (रेवाड़ी) को उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र दिगवेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार देवेंद्र किसी काम से कुरुक्षेत्र गए थे और वापस रेवाड़ी लौटते समय यह हादसा हुआ। डीघल चौकी प्रभारी संदीप ने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद