झज्जर। एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा एक आरोपी को झज्जर शहर क्षेत्र से मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक दिनकर ने बताया कि टीम थाना शहर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि अरविंद निवासी कच्चा बेरी रोड शिव कॉलोनी झज्जर नशीला पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में शिव कॉलोनी की गली के पास खड़ा हुआ है। इस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार की टीम ने उपरोक्त स्थान से एक व्यक्ति को शक की बिनाह पर काबू किया। पकडे़ गए व्यक्ति के कब्जे से 138 ग्राम पाया गया। आरोपी पर थाना शहर झज्जर में एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद