इटावा। फर्रुखाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। पहचान रामजानकी बघेल (65) निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि रामजानकी प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह सत्संग सुनने के लिए लड़ैती भवन जा रही थीं। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं। राम जानकी को कानों से कम सुनाई देता था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई की। शव की पहचान घटनास्थल पर पड़ी साड़ी और रेलवे ट्रैक के पास मिली चप्पलों के आधार पर की गई।