फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने राजनाथ को बताए कश्मीर के हालात, कहा-नरमी बरतने से नहीं बनेगी बात

Fri, 26 Aug 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने राजनाथ सिंह को अलग से हुई बैठक में ब्रीफ किया। इस दौरान अधिकारियों ने उपद्रवियों पर सख्ती की बात कही।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि उपद्रवियों से नरमी के कारम आतंकियों को गांवों में फैलकर एके-47 लहराने और सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करने का मौका मिला। पेलेट गन विवाद के कारण सुरक्षा बलों ने भी नरमी बरती। 

इस कारण सेना द्वारा गांवों में आतंकियों की तलाशी थम गई। एलओसी और बार्डर पर घुसपैठियों से मुठभेड़ होती रहीं और अंदरूनी हिस्सों में आतंकियों का आतंक लोगों को डराकर पत्थरबाजी बढ़ाता रहा। राजनाथ ने अब इसे हर हाल में रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी के खिलाफ आपरेशन तेज करने के निर्देश

घाटी में हिंसा - फोटो : File Photo
गौरतलब है कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर में हिंसा का दौर जारी है। सरकार की ओर से तमाम कोशिशों के बाद भी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। जिस वजह से अब घाटी के भीतरी इलाकों में बीएसएफ को तैनात किया गया है।

जानकार बीएसएफ की तैनाती को उपद्रवियों पर सख्ती का संकेत मान रहे हैं। वहीं अब पेलेट गन की जगह किसी और हथियार को प्रयोग करने पर चर्चा चल रही है।

दूसरी ओर सेना को भी एलओसी पर घुसपैठ रोकने और कश्मीर के अंदरूनी हिस्सों में आतंकियों के खिलाफ आपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें