-फोटो 87 : अपनी मांगों को लेकर एसएमओ डा. विनय देशवाल को मांग पत्र सौंपती नर्सिंग ऑफिसर। स्रोत व
बहादुरगढ़। नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन नागरिक अस्पताल के सभी कैडर ने मिलकर नर्सिंग कैडर के लिए नॉन ट्रांसफर नीति लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वीरवार को नर्सिंग ऑफिसरों ने मिलकर सरकार व विभागीय उच्चाधिकारियों के नामित यह मांग पत्र एसएमओ डॉ. विनय देशवाल के माध्यम से सौंपा है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कैडर में करीब 90 फीसद कर्मचारी महिलाएं ही हैं जो शिफ्टों में नाइट ड्यूटी एवं उच्च जोखिम वाली सेवाएं निरंतर दे रही हैं। उधर नर्सिंग ऑफिसरों ने पेडिंग एलटीसी व ड्रेस अलाउंस जो उनका कट चुका है वह भी जल्द दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन तबादला नीति नर्सिंग आफिसरों पर लागू की जाती है तो उनके परिवार को भी परेशान होना पड़ेगा। संवाद