फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएससीए झज्जर की टीम ने पांच विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एनएससीए झज्जर और डीवीआर क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में एनएससीए झज्जर की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। मैच में एनएससीए झज्जर की टीम के खिलाड़ी आरुष चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में एनएससीए झज्जर और डीवीआर क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। डीवीआर क्रिकेट अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए डीवीआर क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट पर 204 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में डुवेन नरवाल ने 113 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 106 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में आर्यन दुहन और विशेष देशवाल ने 2-2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएससीए झज्जर की टीम ने 30.1 ओवरों में 5 विकेट पर 206 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में आरुष चौहान ने 78 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए।
वहीं गेंदबाजी में आकाश ने 2 विकेट हासिल किए। मैच में डीवीआर क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी डुवेन नरवाल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया, जबकि एनएससीए झज्जर के विशेष देशवाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें