जेएनयू से लापता छात्र नजीब अहमद केस की जांच अब सीबीआई करेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने इसकी जांच एजेंसी को सौंप दी है। बता दें कि अभी तक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही थी। उल्लेखनीय है कि नजीब अहमद जेएनयू से लापता हुए करीब सात महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक नजीब के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।
नजीब के परिजनों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने इस केस को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया। इस पर अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी।