फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के पांच हजार व्यापारी बेच सकेंगे ऑनलाइन सामान

Thu, 16 Jun 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ऑनलाइन सामान
विज्ञापन
आनलाइन शांपिंग की वजह से मंदी की मार झेल रहे चंडीगढ़ के व्यापारियों ने भी अपना सामान ई-कामर्स कंपनी के जरिए बेचने का निर्णय लिया है। बुधवार को ई-कामर्स कंपनी ईबे और चंडीगढ़ के व्यापारियों के बीच एक मीटिंग हुई जिसमें तय हुआ कि ईबे चंडीगढ़ के पांच हजार व्यापारियों का सामान ऑनलाइन बेचेगी। इसके लिए वह चंडीगढ़ का एक स्पेशल पेज भी बनाएगी, जिसमें यहां के व्यापारियों का आनलाइन सामान बिक्री के लिए होगा।
विज्ञापन


 अगले हफ्ते एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इसकी अधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाने वाले व्यापार मंडल के उप्रधान नरेश गर्ग उर्फ बॉबी ने बताया कि ऑनलाइन शापिंग की वजह से यूटी एडमिनिस्ट्रेशन को वैट में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। पिछले हफ्ते डीसी ने इस सिलसिले में एक मीटिंग भी बुलाई और व्यापारियों से कहा था कि वैट कम जमा हो रहा है।

 दरअसल जब चंडीगढ़ का कोई व्यक्ति ऑनलाइन शापिंग करता था तो उस पर बनने वाला वैट, उस शहर में जमा होता था, जहां कंपनी रजिस्टर्ड होती थी। ऑनलाइन शापिंग से कंप्यूटर मार्केट को भी नुकसान हो रहा था। पिछले साल भी कंप्यूटर मार्केट ने ऑनलाइन शापिंग के विरोध में अपनी मार्केट बंद कर विरोध जताया था। नरेश गर्ग का कहना है कि बुधवार को लिए फैसले से तीन बड़े फायदे होंगे, जो यूटी एडमिनिस्ट्रेशन, व्यापारी और ग्राहक के हित में होंगे। यूटी एडमिनिस्ट्रेशन को वैट का घाटा कम होगा। चंडीगढ़ के व्यापारियों का सामान भी आनलाइन मिलेगा और ग्राहकों के चंडीगढ़ के व्यापारियों का सामान घर बैठे मंगवा सकेगा।
विज्ञापन


ईबे की पहुंच सबसे ज्यादा
 उन्होंने बताया कि ईबे की पहुंच सबसे ज्यादा है। इंडिया के अलावा 39 देशों में इसका नेटवर्क है। इससे चंडीगढ़ के व्यापारियों का माल विदेशों में भी बिक सकेगा। मीटिंग में व्यापार मंडल के प्रधान अनिल वोरा, चेयरमैन चरणजीत सिंह, अनिल महाजन, अनिल चड्डा और कमलजीत सिंह पंछी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें