फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई इनोवा में परेड मैदान पहुंचेंगे सीएम रावत

Sat, 18 Mar 2017 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रदेश के नये सीएम नई इनोवा में चलेंगे। राज्य संपत्ति विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के लिए नई इनोवा कार खरीद ली गई है। मुख्यमंत्री के साथ शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों को फिलहाल पुरानी गाड़ियों में ही चलना होगा।
विज्ञापन


प्रदेश में आचार संहिता लगते ही मंत्रियों से ये वाहन ले लिए गए थे। राज्य संपत्ति विभाग ने मंत्रियों के लिए 11 कार की व्यवस्था कर रखी है, जिसमें नौ इनोवा और दो स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हकिल (एसयूवी शामिल हैं। राज्य संपत्ति विभाग की ओर से मुख्यमंत्री और मंत्रियों को वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद जब मुख्यमंत्री और मंत्री रवाना होंगे तो उनके लिए वाहन की व्यवस्था उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री के लिए सीएम फ्लीट भी शपथ ग्रहण स्थल पर खड़ी होगी। विधानसभा का चुनाव हारने के बाद हरीश रावत ने सीएम फ्लीट को वापस कर दिया था। सीएम फ्लीट में पांच वाहन शामिल होते हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री तय करेंगे कहां रहना है  
प्रदेश के नये मुख्यमंत्री कहां रहेंगे, इसके बारे में फैसला खुद सीएम ही करेेंगे। वैसे तो मुख्यमंत्री के लिए गढ़ीकैंट रोड पर सीएम आवास की व्यवस्था है। यह आवास अभी खाली पड़ा हुआ है, क्योंकि निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजापुर गेस्ट हाउस के सीएम कक्ष को आवास के रूप में इस्तेमाल किया था। हरीश रावत ने बीजापुर गेस्ट हाउस के सीएम कक्ष को खाली करना शुरू कर दिया है। संभवत: 20 मार्च तक वह इसे राज्य संपत्ति विभाग को हैंडओवर कर देंगे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नये सीएम ही तय करेंगे उनको कहां रहना है। 

कई पूर्व विधायकों ने खाली किया आवास 
चुनाव हारने वाले कई पूर्व विधायकों ने विधायक निवास स्थित आवास खाली करना शुरू कर दिया है। लगभग 15 पूर्व विधायक आवास खाली कर चुके हैं। राज्य संपत्ति विभाग की ओर से इन आवासों की रंगाई-पुताई कर नये विधायकों को आवंटित किया जाएगा। विधायकों के अलावा कई पूर्व मंत्रियों ने भी आवास खाली करना शुरू कर दिया है। प्रीतम सिंह ने यमुना कालोनी स्थित अपना आवास खाली कर दिया है। सभा सचिव हेमेश खर्कवाल ने भी आवास की सुविधा छोड़ दी है। मंत्री प्रसाद नैथानी और सुरेंद्र सिंह नेगी शनिवार को अपना 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें