झज्जर/बादली। आईटीआई जहांगीरपुर में राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य नशों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अनिल दलाल ने की। जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा और नर्सिंग ऑफिसर सुनीता ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि नशा कैंसर, हृदय रोग और मानसिक तनाव का प्रमुख कारण है। इस अवसर पर रूपेंद्र कादयान, प्रदीप कुमार, मोहनलाल, प्रवेश कुमार, दयानंद मौजूद रहे।