20jjrp11- पेंटिंग व स्केच प्रतियोगिता में अव्वल रही नैंसी को सम्मानित करते प्राचार्य। स्रोत : स
- फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।
साल्हावास। क्षेत्र के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहू की 12वीं कक्षा की छात्रा नैंसी ने अहीरवाल विरासत फाउंडेशन की तरफ से हरियाणा सरकार के पुरातत्व व म्यूजियम विभाग, ग्राम पंचायत मीरपुर के सहयोग से गांव मीरपुर में आयोजित पेंटिंग व स्केच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में पहुंचने पर सोमवार को कार्यकारी प्राचार्य डॉ प्रदीप धांगड़ व स्टाफ सदस्यों ने छात्रा का स्वागत किया। सुबह की सभा में सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य ने नैंसी की इस उपलब्धि के बारे में बताया। प्राचार्य ने नैंसी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान रेखा, सरपंच प्रतिनिधि प्रेम नंबरदार, रेखा रानी, मदन सिंह जांघु, गुलाबो , सुरेंद्र सिंह, सुनीता, रेनू, शीतल, पंकज ग्रेवाल, सुधीर, सुभाष उपस्थित थे।