फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य चेक करें : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मतदाता सूची को पारदर्शी और अपडेट बनाने के लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान मिशन मोड में जारी है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पात्र नागरिक 30 सितंबर तक मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इनका निपटान 28 अक्तूबर तक किया जाएगा और 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। पात्र व्यक्ति नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 तथा अपात्र या मृत मतदाता का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डीसी ने नागरिकों से प्रारंभिक सूची में अपना नाम और विवरण जांचने की अपील की है। सहायता के लिए 1950 हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें