फोटो-55: रेस्ट हाउस में खड़ी रोड स्वीपिंग मशीन। संवाद
बहादुरगढ़। शहर की सड़कों से धूल और मिट्टी साफ करने के लिए लाई गई ट्रक माउंटेड स्वीपिंग मशीन करीब दो माह से खड़ी है। अब नगर परिषद ने इसके संचालन के लिए एक साल का टेंडर जारी किया है। मशीन के संचालन पर लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मशीन दोबारा सड़कों पर उतरने की उम्मीद है।
शहर में सड़कों की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए इस मशीन का इस्तेमाल किया जाना है। यह सड़क पर जमा धूल और मिट्टी को हटाने में मदद करती है। ग्रेप के तहत मशीनों से सफाई की व्यवस्था भी महत्वपूर्ण है। नगर परिषद ने अब मशीन चलाने और इससे जुड़ी संचालन व्यवस्था के लिए एक साल का टेंडर लगाया है।
शहर में धूल और प्रदूषण की समस्या को देखते हुए सड़कों की नियमित सफाई जरूरी है। ऐसे में मशीन के संचालन पर खर्च होने वाली राशि का लाभ तभी मिलेगा, जब इसका नियमित इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाएगा।
नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि स्वीपिंग मशीन चलाने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे जल्द सुचारू रूप से चलाया जाएगा।
फोटो-55: रेस्ट हाउस में खड़ी रोड स्वीपिंग मशीन। संवाद