नारनौल। रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मुम्बई सेंट्रल-भिवानी-मुम्बई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09001/09002, मुम्बई सेंट्रल-भिवानी-मुम्बई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में मुम्बई सेंट्रल से 31 मार्च से 31 जुलाई तक एवं भिवानी से एक अप्रैल से एक अगस्त तक विस्तार किया जा रहा है। संवाद