रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा आकपा ने मूरंग तहसील के रारंग गांव की चुनी देवी के निधन के बाद वारिस कृष्ण लाल को बीमा योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की। बैंक प्रबंधन ने कहा कि कृष्ण लाल को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख और केसीसी ग्रुप बीमा योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये की राशि वितरित की गई।