फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में ठंड ने छह साल का रिकार्ड तोड़ा, पारा पहुंचा माइनस 6.5

Wed, 21 Dec 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर घाटी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत में लुढ़कता पारा नए रिकार्ड बनाने की ओर है। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार की रात - 6.5 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सीजन की सबसे सर्द रात बीती। यहां सामान्य से छह डिग्री नीचे तक लुढ़के पारे ने छह साल के रिकार्ड को तोड़ दिया। इससे पहले 27 दिसंबर 2010 को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान - 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि आल टाइम 13 दिसंबर 1934 को -12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


कश्मीर में खून जमा देने वाली सर्दी के साथ बुधवार को चिल्ले कलां की शुरुआत हुई। यह 31 जनवरी तक रहेगा। लेह में न्यूनतम -14.9 डिग्री सेल्सियस और जम्मू में भी सामान्य से चार डिग्री कम न्यूनतम  5.2 डिग्री पारे के साथ मंगलवार को सीजन की सबसे सर्द रात बीती। पहलगाम में भी यही हाल रहा। 

कश्मीर के सभी हिस्सों में पारा लुढ़कने से डल झील के साथ जल स्थलों, पाइपों में पानी जमने लगा है। बर्फीली हवाओं के साथ शीत लहर से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। हालांकि, कश्मीर के सभी हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर चल रहा है। लेकिन, रात के तापमान में इससे ज्यादा गिरावट आई है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 6-7 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे मौसम साफ रहेगा। लेकिन, कड़ाके की सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें