फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections: तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों पर आज होगी वोटिंग, बूथों पर कड़ी सुरक्षा

Tue, 07 May 2024 06:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 10 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 93 सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा। तीसरे चरण में 120 महिलाओं समेत 1,300 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 17.24 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 10 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 93 सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा। तीसरे चरण में 120 महिलाओं समेत 1,300 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 17.24 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे।

विज्ञापन

इस चरण में गुजरात की शेष 25 सीटों, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की शेष 14, छत्तीसगढ़ की सात, बिहार की पांच, मध्य प्रदेश की नौ, असम व पश्चिम बंगाल की चार-चार व गोवा की दो सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, केंद्रशासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली एवं दमन व दीव की दो सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग
तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को यूपी की 10 सीटों पर वोट पड़ेंगे। इस चरण में कुल 1,89,14,788 मतदाता हैं। इसमें 1,01,44, 345 पुरुष, 87, 69, 696 महिला और 747 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें