फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में भीषण आग से 15 घर जले, एक की मौत, करोड़ों का नुकसान

Wed, 23 Nov 2016 12:04 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर के डलगेट इलाके में आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
श्रीनगर के डलगेट इलाके में सोमवार को लगी एक भीषण आग में 15 मकान जलकर राख हो गए। आग में करोड़ों का माली नुकसान हुआ, जबकि एक शख्स की जान भी चली गई। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

 
घटना डलगेट के बुछवारा की है, जहां सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक रिहायशी मकान से आग की लपटें उठतीं दिखीं। देखते ही देखते यह आग विकराल हो गई और लंबी-लंबी लपटें उठना शुरू हो गईं। घना रिहायशी इलाका होने के कारण देखते ही देखते आग ने करीब 12 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय निवासी मोहम्मद शफी ने बताया कि तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई जो मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरा इलाका होने के चलते गाड़ियां अंदर तक नहीं पहुंच पाईं और विभाग के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी
विज्ञापन
#WATCH: Massive fire engulfs half a dozen houses in Buchwara Dalgate, Srinagar. Seven fire tenders at the spot. pic.twitter.com/YdGBDA9PYB — ANI (@ANI_news) November 21, 2016

 
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से एक की मौत - फोटो : Amar Ujala
स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल कर्मी करीब तीन घंटे से अधिक समय के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाने में कामयाब हुए, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
 
गौरतलब है कि घटना स्थल से एक मकान के मलबे के नीचे से एक शव भी बरामद किया गया। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त त्राल के रहने वाले मोहम्मद रमजान के तौर पर की गई, जो कि वहां अपने रिश्तेदार के घर रह रहा था और अस्थमा का मरीज था। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें किसी ने भी जानकारी नहीं दी कि कोई शख्स लापता है। हो सकता है कि अगर पता चलता तो समय रहते उसे बचा लिया जाता।
 
हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया, लेकिन शुरुआती जांच में आग शार्ट सर्किट से लगी मानी जा रही है। सर्दियों के मौसम में अक्सर घाटी में आग की वारदातों की खबर मिलती है, क्योंकि घरों में हीटर, बुखारी आदि इस्तेमाल होती है और लापरवाही से ऐसी घटनाएं होती हैं।।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें