रोहतक। सदर थाना क्षेत्र के गांव खिड़वाली से रोहतक दवाई लेने आई 37 वर्षीय विवाहिता वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव के युवक ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की पत्नी सोमवार सुबह 10 बजे घर से रोहतक दवाई लेने गई थी। अभी तक वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। उन्होंने रिश्तेदारियों में तलाश किया लेकिन सुराग नहीं लग रहा है। ब्यूरो