फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज पैलेस संचालकों को आयोजन में जुटने वालों का रखना होगा रिकार्ड

विज्ञापन
एसडीएम रणवीर सिंह बैठक लेते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
एसडीएम रणबीर सिंह ने मेरिज पैलेस संचालकों की बैठक ली। मैैरिज पैलेस संचालकों को निर्देश दिए कि शादी-विवाह में सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा जाए। समारोह स्थल पर 50 से अधिक व्यक्ति एकत्र न होने दिए जाएं। बिना मास्क किसी को इंट्री न दी जाए। एसडीएम रणबीर सिंह ने बैठक मैरिज पैलेस संचालकों को निर्देश दिए कि इन दिनों हो रहे शादी समारोह के आयोजन में सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन कराएं।ऐसे स्थलों पर संक्रमण फैलने का खतरा सबसे अधिक होता है। संचालकों की जिम्मेदारी बनती है कि प्रदेश सरकार- प्रशासन के नियमों का पालन कराएं। तय संख्या से अधिक लोगों को एकत्र न होने दें। आयोजन स्थल पर किसी को भी बिना मास्क प्रवेश न दिया जाए। एसडीएम रणबीर सिंह ने कहा कि बिना मास्क घूमने वाले व थूकने वाले लोगों के चालान काटने में तेजी लाई जाएगी। समारोह स्थल पर एकत्र होने वाले लोगों का पूरा रिकार्ड रखें। एसडीएम ने कंटेनमेंट जोन से संबंधित सभी अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक में निर्देश दिए कि ऐसे एरिया से कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अधिकारी अपनी ड्यूटी को निष्ठा के साथ निभाएं। महामारी के इस समय में हमें अपना बचाव करते हुए लोगों की भी समस्याओं की तरफ पूरा ध्यान रखना होगा। अगर कोई कर्मचारी व अधिकारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें