फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: आदित्यपुर में व्यक्ति की हत्या, तस्कर गिरोह में लड़ाई के बीच मार दी गई गोली

Mon, 03 Jul 2023 01:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

मृतक की पहचान फिरोज अंसारी के तौर पर की गई है, जो एक इलेक्ट्रिशियन था। वह ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या नशीली दवाओं के गिरोह के बीच प्रतिद्वंद्विता के कारण की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक 27 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना आदित्यपुर पुलिस स्टेशन इलाके के मुस्लिम बस्ती में रविवार की रात की है जब मृतक को उसके घर के पास छाती और पेट में गोली मार दी गई। 
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद उसे टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान फिरोज अंसारी के तौर पर की गई है, जो एक इलेक्ट्रिशियन था। वह ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या नशीली दवाओं के गिरोह के बीच प्रतिद्वंद्विता के कारण की गई है।

पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचे और इस मामले पर अधिकारियों से बात की। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की एक टीम भी तैनात की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें