फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर जगदलपुर में विरोध प्रदर्शन, भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

Thu, 30 Jul 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में बस्तर जिला महिला कांग्रेस ने भाजपा सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के कथित बयानों के विरोध में पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोनों नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए महिलाओं के सम्मान और मर्यादित भाषा पर जोर दिया।

विज्ञापन
पुतला दहन करते कांग्रेसी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर में भाजपा सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के कथित बयानों के विरोध में राजीव भवन के सामने उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोनों नेताओं से देश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा के कई नेता सत्ता के अहंकार में भाषा की मर्यादा भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं का सम्मान सर्वोपरि है तथा किसी भी जनप्रतिनिधि को अपने पद का उपयोग ऐसी भाषा के लिए नहीं करना चाहिए, जिससे किसी वर्ग की भावनाएं आहत हों। उन्होंने मांग की कि सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी अपने कथित अमर्यादित बयानों पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

मौर्य ने कहा कि नारी सम्मान और युवाओं के स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों से मर्यादित आचरण और जिम्मेदार भाषा की अपेक्षा की जाती है। यदि किसी नेता के बयान से समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत होती हैं, तो उसे इसकी जिम्मेदारी लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


पढे़ं; राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी: बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का हुआ विशेष सम्मान 

बस्तर जिला महिला कांग्रेस (शहर) अध्यक्ष लता निषाद ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता सत्ता के अहंकार में भाषा की मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब अपने सम्मान और अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक हैं। महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी बयान का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। साथ ही उन्होंने मांग की कि कंगना रनौत और प्रह्लाद जोशी अपने बयानों को लेकर राष्ट्रव्यापी स्तर पर सार्वजनिक माफी मांगें।

लता निषाद ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे संवेदनशील मामलों पर किसी भी प्रकार की राजनीतिक बयानबाजी या कथित समर्थन समाज स्वीकार नहीं कर सकता। जनप्रतिनिधियों को ऐसे मुद्दों पर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा, महिलाओं के सम्मान और युवाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिए किया गया है। महिला कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व से मांग की कि दोनों नेताओं के कथित बयानों पर संज्ञान लेते हुए उनसे सार्वजनिक माफी मंगवाई जाए तथा भविष्य में जनप्रतिनिधियों द्वारा महिलाओं और युवाओं के सम्मान के विरुद्ध अमर्यादित भाषा के प्रयोग पर रोक सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें