फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव कालोनी में बिजली से रोशन होंगे घर

Mon, 05 Sep 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर की महादेव कालोनी में विजली विभाग की ओर से लगाए खंबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
। प्रापर्टी डीलरों पर भरोसे का खामियाजा भुगतने वाले महादेव कालोनी के लोगों के घर शीघ्र ही बिजली से रोशन होंगे। विभाग ने कालोनी में पांच खंभे खड़े करने के साथ ही तार बिछाने का काम शुरु कर दिया है। विद्युत पोल लगाने में कालोनी के ही कुछ लोगों के अड़ंगा लगाने से काम में देरी हुई है। फिलहाल बिजली कनेक्शन के लिए फार्म और शुल्क जमा करने वाले पांच लोगों को ही कनेक्शन दिए जाएंगे।

जैसे-जैसे लोग फार्म और शुल्क जमा करते रहेंगे, वैसे वैसे उन्हें कनेक्शन मिलता रहेगा। बीते 20 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने कालोनी बनी पर बिजली नहीं मिली शीर्षक से खबर प्रकाशित कर महादेव कालोनी के लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। चार साल पहले बनी कालोनी में अभी तक बिजली नहीं पहुंच सकी। कालोनी के लोगों से बिजली लगाने के नाम पर लिए हजारों रुपये भी कालोनाइजर डकार गए।
विज्ञापन


खबर का संज्ञान लेकर अगले ही दिन एसडीएम दयानंद सरस्वती खुद कालोनी पहुंचे थे और लोगों ने बिजली सहित कई समस्याएं गिनाई थीं। एसडीएम ने ईई को 15 दिन के भीतर लोगों को बिजली देने के निर्देश दिए थे। लोगों को भी कनेक्शन फार्म और शुल्क विभाग में जमा कराने को कहा गया था। 15 दिनों के भीतर पांच लोगों ने ही कनेक्शन के लिए आवेदन किया। विभाग ने कालोनी में खंभे डालने शुुुरु किए तो कुछ लोगों ने अपने मकान के आगे खंभे डालने का विरोध भी जताया था। एसडीएम ने पुलिस फोर्स साथ ले जाकर कालोनी में खंभे डलवाए।
विज्ञापन




विद्युत विभाग के ईई विवेक कांडपाल ने बताया कि विभाग ने कालोनी में चार खंभे और तार लगा दिए हैं। तीन दिन में तार बिछाने का काम पूरा होने के साथ ही घरों में कनेक्शन भी दे दिए जाएंगे। खंभे लगाने को लेकर हुए विरोध के चलते काम में थोड़ा विलंब हुआ। अभी पांच घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे। बाद में जो लोग भी कनेक्शन के लिए अप्लाई करते रहेंगे, उन्हें खंभों से कनेक्शन दे दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें