फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर मुठभेड़ मामला: महिला नक्सली रूपी की मौत पर जांच के आदेश, 15 दिन में मांगी गई रिपोर्ट

Tue, 19 May 2026 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर के मचपल्ली जंगल में महिला नक्सली की मुठभेड़ में मौत के मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। परिजनों की शिकायत के बाद पखांजूर एसडीएम को जांच अधिकारी बनाया गया है, जिन्हें 15 दिनों में 11 बिंदुओं पर रिपोर्ट सौंपनी होगी।
विज्ञापन
महिला नक्सली की मौत पर जांच शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मचपल्ली जंगल में 13 अप्रैल को हुए नक्सली हमले में मारी गई महिला नक्सली के मामले को लेकर कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। 11 बिंदुओं पर आधारित जांच रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इस मामले में पखांजूर एसडीएम को जांच अधिकारी बनाया गया है। बता दें कि 13 अप्रैल को छोटेबेठिया के जंगल में पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों की एक टीम वहां मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम को रवाना किया गया था। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने महिला नक्सली रूपी को मार गिराने में सफलता हासिल की थी। वहीं पुलिस ने महिला नक्सली पर 4 लाख रुपये का इनाम घोषित होने की बात भी कही थी।

लेकिन इस घटना को लेकर परिजनों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कांकेर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को आवेदन सौंपा। पूरे मामले को देखने के बाद कांकेर कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नक्सली मुठभेड़ की दंडाधिकारी जांच के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


इस दौरान पखांजूर एसडीएम मनीष देव साहू को जांच अधिकारी बनाया गया है। बताया गया कि 13 अप्रैल को मचपल्ली पहाड़ी में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें महिला नक्सली रूपी मारी गई थी। जांच अधिकारी को 11 बिंदुओं पर जांच कर 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें