फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कांकेर में अलग-अलग क्षेत्र में चार महिलाओं की मौत, किसी को सांप ने डसा तो किसी ने लगाई फांसी

Fri, 15 May 2026 11:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांकेर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में चार महिलाओं की मौत हुई है। इन मरने वालों में किसी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो किसी की सांप डसने से मौत हुई है। पुलिस ने इस मामले में पंचनामा करते हुए शव का पीएम करवाते हुए परिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र के भेजा में रहने वाली कुमारी सकीना कमेटी पिता अरविंद 16 वर्ष अपने घर में सो रही थी कि अचानक सांप ने डस लिया था। इस घटना में घायल को उपचार के लिये अस्पताल भी ले जाया गया था। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वही कोरर थाना क्षेत्र के ही ग्राम कोटागांव निवासी कुमारी मंजू दर्रो 23 वर्ष को भी सांप ने डस लिया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

इसके अलावा भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिचपारा निवासी अगोन बाई 60 वर्ष ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। इसके अलावा भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम नयापारा निवासीसरोज सिंह 47 वर्ष किसी काम से जा रही थी कि एक अज्ञात वाहन चालक ने टककर मार दी। जिससे कि महिला की मौत हो गई। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें