फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: नगमा के सामने ही मंच पर भिड़े कांग्रेसी नेता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Updated Mon, 26 Nov 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और अभिनेत्री नगमा - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और अभिनेत्री नगमा चुनावी सभा को संबोधित करने मध्य प्रदेश के शिवपुरी पहुंची। उसी दौरान स्टेज पर मौजूद कांग्रेसी नेताओं की नगमा के स्वागत को लेकर आपस में लड़ाई हो गई। इसके बाद नगमा की भी कार्यकर्ताओं से बहस हो गई। आखिर में उन्होंने सभा को संबोधित किया। 



जानकारी के मुताबिक नगमा के स्टेज पर पहुंचने के बाद ये सब हुआ। कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई भी हुई। नगमा ने कार्यकर्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। काफी देर बाद वह शांत हुए। 


"शिवराज की वजह से शनिवार को नहीं आ पाईं"


नगमा ने सभा को संबोधित करते हुए शनिवार को न आ पाने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मामा जी ने सड़क ही ऐसी बनाई है कि हम समय पर नहीं पहुंच सके। 


बता दें नगमा के चुनाव प्रचार के दौरान लड़ाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जब नगमा लोकसभा चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश पहुंची थीं तो उनके सामने ही कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next