एग्जिट पोल आने के बाद से मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल शुरू हो चुकी है। कुछ नेता आलाकमान तो कुछ मंदिरों में हाजिरी लगा रहे हैं। इन सब के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वोटों की गिनती से पहले अपने आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक बुलाई है। मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर आए 10 एग्जिट पोल में से चार ने भाजपा की जीत का अनुमान लगाया है।
Bhopal: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan has called for meeting with BJP leaders this evening at his residence over the counting process of polls. (File pic: MP CM) pic.twitter.com/dFJx1ZIojz
— ANI (@ANI) December 8, 2018
इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजों पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वे सबसे बड़े सर्वेयर हैं और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। मध्यप्रदेश के उमरिया में मीडिया से बात करते हुए उन्होनें कहा, "मेरे से बड़ा कोई सर्वेक्षणकर्ता नहीं हो सकता है, जो दिन-रात लोगों के बीच में रहता हो। इसलिए मैं यह आत्मविश्वास से कह रहा हूं कि भाजपा सरकार बनाएगी। यह लोगों, गरीबों, किसानों, बच्चों और महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है।"