झज्जर। गांव जहांगीरपुर में लड़कियों की ओपन व लड़कों की अंडर-15 फुटबॉल प्रतियोगिता में लड़कियों की 9 व लड़कों की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। लड़कियों में माछरौली की टीम विजेता रही व मानसी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं। जहांगीरपुर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की अंडर-15 में जहांगीरपुर टीम विजेता, कार्तिक जहांगीरपुर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व सर्वाधिक गोल करने वाला खिलाड़ी रहे। रेवाड़ी की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि अजीत सिंह ने माछरौली टीम को प्रथम पुरस्कार व जहांगीरपुर टीम को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा जतिन कुमार ने लड़कों की विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। मौके पर रिलायंस की तरफ से राजकुमार, अक्षय कुमार, मोहित कुमार, नरेश, दीपक कुमार, नीरज कुमार, सुखदेव, बलवान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद