फोटो-52: दिल्ली में सम्मानित होते गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के सभागार में आयोजित प्रख्यात साहित्यकार नामवर सिंह के जन्म शताब्दी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर साहित्य, भाषा और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में अनेक साहित्यकार, शिक्षाविद और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।