फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में एक बालक से हैवानियत : कुकर्म के बाद दस साल के बच्चे की हत्या, पेड़ पर 20 फीट ऊपर लटका दिया शव

Tue, 11 Jul 2023 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अब तक की जांच में सामने आया है कि अपने दादा से मिलने के बाद जब बच्चा वापस घर लौट रहा था तो रास्ते में वही लोग उसको मिले जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया। बरगलाकर या फिर जबरन उसको वहां से वापस ले गए। उसके बाद उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गोसाईंगंज के एक गांव में रविवार रात दस साल के बच्चे की कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। दरिंदों ने आम के बाग में उसका शव पेड़ पर करीब 20 फीट ऊपर फंदे से लटका दिया। जिस तरह से बेरहमी सामने आई है उससे वारदात में कई लोगों के शामिल होने की आशंका है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव लटकता देख परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने की पुष्टि हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन


गांव निवासी किसान के बुजुर्ग पिता गांव के बाहर निर्माणाधीन मकान में रहते हैं। रविवार शाम को पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला किसान का बेटा अपने दादा के पास साइकिल से गया था। कुछ देर वहां रहने के बाद लौटा, लेकिन घर नहीं पहुंचा। रातभर परिजन उसकी तलाश करते रहे। सोमवार सुबह करीब दस बजे निर्माणाधीन मकान के पीछे आम के बाग में उसका शव फंदे पर लटकता मिला। आशंका है कि दादा से मिलकर लौट रहे बच्चे को रास्ते में दरिंदे मिले और बरगलाकर या जबरन उसे ले गए। वारदात में किसी करीबी के शामिल होने का शक है। बच्चे का निजी अंग क्षतिग्रस्त पाया गया। यह भी आशंका है कि उसके साथ एक से अधिक लोगों ने कुकर्म किया।

एक से अधिक लोगों के शामिल होने का शक
शव जमीन से करीब 20 फीट की ऊंचाई पर लटकाए जाने से भी आशंका है कि कोई एक शख्स ऐसा नहीं कर सकता। कम से कम दो से तीन लोग इसमें शामिल हैं। गला दबाकर बच्चे को मारने के बाद कपड़ा व रस्सी गले से बांधी गई। आशंका है कि इसके बाद एक दो आरोपी पेड़ पर चढ़े और रस्सी बांधकर उसके गले में फंदा लगाकर लटका दिया।
विज्ञापन


परिवार का किसी से रंजिश होने से इनकार
पुलिस ने बच्चे के पिता से लंबी बातचीत की। उन्होंने बताया कि गांव या गांव के बाहर भी किसी से उनकी कोई रंजिश नहीं थी। न किसी से कोई वाद विवाद हुआ। ऐसे में आशंका यही है कि आरोपियों का मकसद कुकर्म करना था। चूंकि वह उनको जानता था। इसलिए मौत के घाट उतार दिया। बेटे की मौत से माता-पिता समेत पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
- शशांक सिंह, एडीसीपी साउथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें