02jjrp02- जेल में आयोजित लोक अदालत में सुनवाई करते सीजेएम विशाल। स्रोत : प्राधिकरण
झज्जर। जिला जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने नेतृत्व किया। उनके समक्ष 6 मामले रखे गए, जिनमें से एक का मौके पर निपटारा हुआ। सीजेएम विशाल ने जिला जेल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने प्रत्येक बैरक में जाकर कैदियों व बंदियों से बातचीत की। उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए। सीजेएम ने जेल अधीक्षक को साफ-सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी कैदी बिना वकील न हो और कोई अपील लंबित न रहे। विशाल ने बताया कि जिला जेल में हर महीने स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होता है। इस मौके पर जेल अधीक्षक सेवा सिंह, उप जेल अधीक्षक अमरजीत, पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत और सोमबीर उपस्थित थे। संवाद