लाॅक डाउन-- मुकदमों की सुनवाई में तेजी के लिए हाईकोर्ट में बढ़ाई गई जस्टिस बेंचों की संख्या -लोगों और वकीलों की परेशानी के मद्देनजर हाईकोर्ट की प्रशासनिक और सामान्य पर्यवेक्षक समिति ने बार के सुझावों पर लिया फैसला अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, 19 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण महामरी के कारण लागू लाॅक डाउन के दौरान अदालतों में बेंचों की संख्या बढ़ाने की मांग वाले पत्र पर दिल्ली हाईकोर्ट की प्रशासनिक और सामान्य पर्यवेक्षक समिति ने संज्ञान लिया है। इस बीच हाईकोर्ट ने लाॅकडाउन के बीच अदालतों को संचालन बढ़ाने के लिए जजों की बेंच की संख्या बढ़ा दी है। इस संबंध में दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से पत्र लिखा गया था। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और अन्य माननीय न्यायाधीशों की अध्यक्षता वाली दिल्ली उच्च न्यायालय प्रशासनिक और सामान्य पर्यवेक्षण समिति के समक्ष यह अर्जी दायर की गई। इस पत्र को लेकर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए सुझावों को सुना गया। दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए सुझावों के तहत अदालतों की सुनवाई के लिए लाॅक डाउन के दौरान कुछ बदलाव किए गए। जिसके तहत हाईकोर्ट में एक डबल बेंच की संख्या बढ़ाकर दो डबल बेंच और दो सिंगल बेंचों की संख्या बढ़ाकर 4 सिंगल बेंच कर दी गई। बेहद अत्यंत मामलों की सुनवाई वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से होने पर कोई रोक नहीं लगाई गई है, अदालत ऐसे में मामलों की सुनवाई लाॅकडाउन के दौरान लगातार जारी रखेगी। ऐसे ही निर्देश निचली अदालतों को जारी किए गए हैं, हालांकि अत्यंत जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए सिर्फ जिला अदालतों के न्यायिक अधिकारी फैसला ले सकते हैं। अन्य मामलों की सुनवाई के लिए लिस्टिंग हाईकोर्ट के रजिस्ट्ार या ज्वाइंट रजिस्ट्ार के समक्ष ही करवानी होगी। इसके अलावा भी समिति ने कुछ अन्य बदलाव किए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित माथुर की ओर से दायर इस पत्र में उक्त सुझाव दिए गए थे। ----- अरुण कुमार