जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को श्रीनगर के नौगाम में 150 बेड वाले उजाला सिग्नस कश्मीर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। टियर II और टियर III शहरों में रहने वाले लोगों को सस्ती कीमत पर विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं और महत्वपूर्ण देखभाल प्रदान करने के लक्ष्य को पूरा करते हुए उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने कश्मीर में अपने हॉस्पिटल को लांच करने की घोषणा की है।
इस अवसर पर उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रोबल घोसाल, फाउंडर और डायरेक्टर डॉ. शुचिन बजाज और डॉ दिनेश बत्रा, उजाला सिग्नस कश्मीर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. परवेज सोफी भी उपलब्ध रहे। कंपनी प्रबंधक ने बताया कि उजाला ग्रुप ने अपना 18वां हॉस्पिटल श्रीनगर में स्थापित किया है। यह हॉस्पिटल 150 बेड वाला सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है। श्रीनगर के अलावा राजौरी, लद्दाख, लेह अनंतनाग, बांदीपुर, बारामूला, बडगाम, कुपवाड़ा, पुलवामा, शोपियां, किश्तवाड़, पंच, रामबन, कठुआ के लोग इस हॉस्पिटल से लाभांवित होंगे।
श्रीनगर के इस नए हॉस्पिटल में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, गायनोकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स एंड नियोनेटोलॉजी, इंटरनल मेडिसिन, यूरोलॉजी, रुमेटोलॉजी, ऑन्कोसर्जरी, ऑप्थल्मोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, चौबीस घंटे ट्रॉमा और क्रिटिकल केयर, ईएनटी, प्लास्टिक और वैस्कुलर सर्जरी में शानदार सेकेंडरी और टेरिटयरी केयर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि हॉस्पिटल में अत्याधुनिक रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट, चौबीसों घंटे फार्मेसी, लैब और एम्बुलेंस सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इसमें 24X7 टोल-फ्री मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन सुविधा भी है।