फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim Accident: एटा का लाल शहीद, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 25 Dec 2022 11:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

आज सुबह जब शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धांजलि देने के लिए बच्चे से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं भी पहुंची।
विज्ञापन
शहीद भूपेंद्र सिंह के गांव में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम में हुए सड़क हादसे में एटा का एक जवान भी शहीद हो गया है।  लांस नायक भूपेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर शुक्रवार शाम को जैसे ही परिजनों को मिली तो परिवार में चीत्कार मच गई। गांव सहित आसपास के लोग शहीद के घर पहुंचना शुरू हो गए। वहीं आज सुबह जब शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धांजलि देने के लिए बच्चे से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं भी पहुंची। ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर अमर रहे के नारे लगाए।
विज्ञापन


सिक्किम में हुए हादसे में एटा जिले के रहने वाले लांस नायक भूपेंद्र सिंह भी शहीद हुए हैं। सिक्किम में सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए। अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव ताजपुर अद्दा निवासी भूपेंद्र सिंह भी वाहन में सवार थे। यह हादसा शुक्रवार दोपहर के समय हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें