फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कृष्णा राज में है मायावती का नुकसान करने की सामर्थ्य’

Tue, 05 Jul 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
‘कृष्णा राज में है मायावती का नुकसान करने की सामर्थ्य’
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा है कि भाजपा हाईकमान ने अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली सांसद कृष्णा राज को राज्यमंत्री बनाकर न सिर्फ राजनीतिक, बल्कि सामाजिक समीकरण के हिसाब से भी दूरदर्शिता का परिचय दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश से ब्राह्मण, अनुसूचित और पिछड़ा वर्ग के सदस्य को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है, इसका लाभ निश्चित रूप से भाजपा को मिलेगा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुमुक्षु आश्रम में अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि शाहजहांपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बरेली मंडल में पहली बार किसी दलित महिला को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इससे केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली अड़चनें दूर होंगी। एक ओर जहां बरेली मंडल का विकास होगा, वहीं अनुसूचित जाति के मतदाताओं में सकारात्मक संदेश भी जाएगा। एक सवाल के जवाब में चिन्मयानंद ने कहा कि कृष्णा राज पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी डाली गई है। खासतौर पर जनपद शाहजहांपुर की अन्य सीटों को जिताने की चुनौती भी उन्हीं पर होगी। उन्हें पूरा विश्वास है कि जिस तरह से कृष्णा राज ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर अपना दो वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है, इस चुनौती को भी वह जरूर स्वीकारेंगी। चिन्मयानंद ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती को वह टक्कर दे पाने में समर्थ होंगी या नहीं यह तो नहीं कह सकते लेकिन मायावती का बहुत बड़ा नुकसान करने में वह जरूर सक्षम हैं। अनुप्रिया पटेल और डॉ. महेंद्र पांडेय का लाभ भी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। स्वामी ने कहा कि प्रदेश में मायावती का जनाधार खिसक रहा है। इस विस्तार में जरूरत के हिसाब से बड़ी सूझ-बूझ से समीकरण साधे गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब-जब भाजपा की सरकार बनी है, तब मंत्रिपरिषद में शाहजहांपुर को उच्च पद हमेशा मिला है, फिर चाहें वह सत्यपाल सिंह यादव हों या फिर कृष्णा राज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें