फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खुशी, मोनिका और ज्योति चुनी गई बेस्ट वाॅलंटियर

Thu, 05 Feb 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-59: बहादुरगढ़ के गांव परनाला में आयोजित शिविर के समापन पर विजेता को पुरस्कृत करते अतिथिगण।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय, बहादुरगढ़ की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित शिविर का समापन हुआ। ब्रह्मशक्ति संजीवनी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मनीष शर्मा मुख्य अतिथि रहे जबकि भगत सिंह मैत्री संस्था के प्रधान प्रदीप यादव विशिष्ट अतिथि और महाविद्यालय के अतिरिक्त उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा ने अध्यक्षता की। बीए द्वितीय वर्ष की खुशी, मोनिका और ज्योति को बेस्ट वाॅलंटियर चुना गया। प्रोत्साहन पुरस्कार श्वेता, सिमरन, चंचल, वर्षा व यशस्वी को दिए गए।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा ने कहा कि शिविर से स्वयंसेविकाओं में नेतृत्व, सहयोग व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई। शिविर के माध्यम से ग्रामवासियों को स्वच्छता, साक्षरता, नशामुक्ति, साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा, भाईचारा व नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. मनीष शर्मा ने छात्राओं के कार्यों की सराहना की। प्रदीप यादव ने देशभक्ति की प्रेरणा दी। राजपाल शर्मा ने राष्ट्रप्रेम व नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक, नारी सशक्तीकरण पर कविता, एकल नृत्य व एनएसएस समूह गीत प्रस्तुत किए गए। अंत में डॉ. नैना फोगाट ने धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रीय गीत के साथ शिविर का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें