फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: 12वीं क्लास में 74% लाने वाली छात्रा ने पेट्रोल डाल लगा ली आग, बुरी तरह से झुलसने के चलते हुई मौत

Sat, 27 Apr 2024 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

बालिका का लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चला, जिसके जरिए मालूम चला कि बालिका अपने शराबी पिता के आए दिन उसकी माता के साथ होने वाले घरेलू झगड़ों से परेशान थी।
विज्ञापन
बालिका को एम्बुलेंस से इंदौर के हॉस्पिटल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कक्षा 12वीं की एक छात्र के द्वारा खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर मामला सामने आया है। वहीं आग लगने के चलते छात्रा करीब 90% से अधिक झुलस गई थी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया। हालांकि, इंदौर जाते समय ही रास्ते में छात्रा ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


वहीं, मिली जानकारी के अनुसार छात्रा पढ़ने में होशियार थी और हाल ही में जारी हुए बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में 74% अंक प्राप्त किये थे। लेकिन घरेलू कलह के चलते उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है, तो वहीं छात्रा ने एक सुसाइड नोट लिखकर उसकी मौत का जिम्मेदार उसके पापा सहित बड़वाह पुलिस और शराब बेचने वालो को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रावत पलासिया गांव में हाल ही में कक्षा 12वीं की परीक्षा 74% के पास करने साथ पास करने वाली एक बालिका पूजा चौहान ने अपने घर की छत पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिसके चलते वह करीब 90% से अधिक ज्वेलर्स गई थी। परिवार वालों ने तुरंत डायल 100 को फोन कर बाली का खोज जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में ले जाते समय उसकी दुखद मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच बालिका का लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चला, जिसके जरिए मालूम चला कि बालिका अपने शराबी पिता के आए दिन उसकी माता के साथ होने वाले घरेलू झगड़ों से परेशान थी और इसकी शिकायत भी उसने डायल हंड्रेड सहित बड़वा थाना पुलिस को की थी। लेकिन इसके बावजूद उसके पिता की शराब की लत नहीं छूट सकी थी न ही पुलिस ने उन पर किसी तरह की कड़ी कार्रवाई की थी, जिसके चलते बालिका ने अपनी मौत का जिम्मेदार उसके पिता माणा चौहान सहित बड़वाह पुलिस और शराब बेचने वालो को बताया है। हालांकि, पुलिस अब इस मामले में जांच की बात कह रही है।

रात दिन के झगड़े से परेशान बेटी ने लगा ली आग
वहीं, मृतक बालिका की मां ने बताया कि उनके पति रोज झगड़ा करते थे। पत्थर लेकर मारना, ईंट लेकर मारना तो हम अंदर से दरवाजा बंद कर लेते थे और बाथरूम करने बाहर जाते तो फिर से वह मारते थे। कल भी वह मुझ पर दौड़कर पत्थर लेकर मारने आए, जिससे मैं भागी और बेटी घर में पढ़ाई कर रही थी तो उसने सोचा मैं तेल डाल लूं तो उसके पापा तो भाग गए और हमने 100 नंबर लगाया और रात दिन के झगड़े से परेशान होकर उसने तेल डालकर आग लगा ली।

बालिका के पिता पर कर चुके हैं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
वहीं, घटना की जानकारी देते हुए खरगोन एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि एक बालिका के अपने पिता के शराब पीने की आदत के चलते सुसाइड करने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस के पास ऐसी कोई शिकायत लिखित में नहीं मिली है, लेकिन पहले भी उस बालिका ने डायल हंड्रेड को मौखिक रूप से इसकी शिकायत की थी, जिस पर पुलिस पहुंची थी और उस पर कार्रवाई भी की थी। उसके पिताजी की शराब पीने की लत के चलते उसे एक वर्ष के लिए बाउंड ओवर भी करा था और उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एक दो बार जेल भी भेजा था। आज भी जब डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची तो, उसके पिता घर में मौजूद नहीं थे और बाद में भी औपचारिक रूप से कोई शिकायत हमें मिली नहीं थी।

एसपी बोले, नहीं मिला अब तक कोई सुसाइड नोट
वहीं, सुसाइड नोट को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस के पास इस तरह से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन सोशल मीडिया और पत्रकारों के माध्यम से उन्हें इस बारे में जानकारी मिली है। इस पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी और अगर उसके पिताजी ने उसे किसी तरह से परेशान किया होगा, उस पर भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें