फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: देर रात हुई वाहन चेकिंग में कार की डिक्की से मिले पांच लाख रुपये, स्रोत नहीं बता सका चालक

सार

खरगोन जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। चालक इस पैसे का स्रोत नहीं बता सका, इस वजह से इसे जब्त किया गया है।  
विज्ञापन
कार की डिक्की से मिला नोटों का बंडल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की जैतापुर चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 5 लाख रुपये की रकम बरामद की है। यह राशि खाद बीज व्यवसायी द्वारा परिवहन की जा रही थी। बड़ी मात्रा में नगद राशि मिलते ही पुलिस ने इस मामले की सूचना एफएसटी टीम को दी है, जो अब इस राशि के सम्बंध में व्यापारी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जैतापुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार लोकसभा चुनाव के चलते वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान शुक्रवार देर शाम जैतापुर चौकी पुलिस ने भी सनावद रोड पर चेकिंग की थी, जिसमे एक कार क्रमांक एमपी 09 डीडी 8929 को जब रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तब तलाशी में कार की डिक्की में रखे पांच लाख रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि कार में रखे नोट 500 रुपये के थे, जिनके बण्डल बना रखे थए। कार सवार विनोद चौहान ने बताया कि वह गोगावां बिलखेड़ निवासी होकर खाद बीज व्यवसायी हैं, और यह रुपये किसानों के है।

हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी एफएसटी टीम को दे दी है। इसके बाद टीम ने चौकी पहुंचकर राशि कहा से लाई गई, इसके दस्तावेजो की जांच की है। चौकी प्रभारी के मुताबिक जब्त राशि कोषालय में जमा कराई जाएगी, और एफएसटी टीम की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। बता दें कि चुनाव के दौरान नकद राशि के परिवहन पर रोक लगाई गई है। हालांकि व्यापार व्यवसाय से जुड़ी राशि के दस्तावेज दिखाने पर जब्त की गई राशि लोटा दी जाती है।

कार की डिक्की से मिला नोटों का बंडल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें