फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: केजीएमयू विवाद...मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुलाकात की

Sat, 10 Jan 2026 08:51 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

केजीएमयू में धर्मांतरण प्रकरण को लेकर हुए विवाद के बाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने केजीएमयू प्रशासन पर पीड़िताओं को धमकाने और आरोपियों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण के मामले में शुक्रवार को केजीएमयू में हुए विवाद के बाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने प्रकरण में अब तक हुई कार्रवाई के बारे में सीएम को जानकारी दी। केजीएमयू परिसर में हुए विवाद और वहां के प्रशासन के रवैया के बारे में भी बताया।

विज्ञापन


बता दें कि अपर्णा यादव ने शुक्रवार को केजीएमयू में प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने बताया कि वह केजीएमयू कुलपति सोनिया नित्यानंद से मुलकात कर प्रेसवार्ता करने आई थीं, लेकिन वीसी ने मुलाकात से इनकार कर दिया।

केजीएमयू प्रशासन अपराधियों को संरक्षण दे रहा है। उन्हें बचाने का काम कर रहा है। शुरुआत से ही मामले में लापरवाही करते आया है। जब भी को पीड़िता आयोग में न्याय की उम्मीद से जाती है तो उसे धमकाया जाता है। महिलाओं के साथ यह अन्याय नहीं सहा जाएगा।

पीड़िता ने पहले केजीएमयू प्रशासन से शिकायत की थी

अर्पणा यादव ने कहा कि पीड़िता ने पहले केजीएमयू प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर उसने आयोग का दरवाजा खटखटाया। इससे पहले भी यौन उत्पीड़न मामले में दिसंबर में एक महिला प्रोफेसर ने आयोग का सहारा लिया न्याय के लिए। पिछले छह महीने से महिला प्रोफेसर को प्रताड़ित किया जा रहा था।

विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों में यौन उत्पीड़न के कई मामले आ चुके हैं।  पीड़िताओं को केजीएमयू की ओर से धमकाया जाता है कि आयोग क्यों गईं। क्यों पीड़िताओं को आयोग आने से रोका जाता है। ऐसे कई सवाल उन्होंने कुलपति से पूछे। उन्होंने बताया कि कुलपति और प्रशासन के किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति उनसे मुलाकात नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें