फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यंजन प्रतियोगिता में कौशिक चंद्र प्रथम

विज्ञापन
फोटो नंबर 76: व्यंजन प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बादली। गांव देवरखाना स्थित प्राथमिक पाठशाला में व्यंजन प्रतियोगिता में कौशिक चंद्र प्रथम, कनक और यासू द्वितीय और हर्ष तृतीय स्थान पर रहे। छात्र तरह तरह के व्यंजन घर से बना कर लाए जिसमें खजरी, गुजिया, उत्तपम, बक्करवाड़ी, इडली, लिट्टी चोखा, नट, पास्ता, गुलाब जामुन आदि शामिल रहे। प्रभारी नरेंद्र सिंह ने सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को व्यंजनों की समझ और इनके बनाने की कला का प्रदर्शन रहा। मौके पर अभिभावकों के साथ-साथ विद्यालय स्टाफ में नरेंद्र, प्रवीण कुमार, रवींद्र कुमार, मोहित गुलिया, बबीता,गीता, अनुज, हर्षिता, ज्योति, किरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें