फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: दो कारोबारियों के कई ठिकानों पर IT की रेड, करोड़ों के टैक्स चोरी की आशंका

Thu, 16 May 2024 03:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

दो कारोबारियों के कई ठिकानों पर आईटी ने रेड डाली है। 50 से अधिक अधिकारियों की टीम जांच में जुटी हुई है। करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
आईटी की रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में इनकम टैक्स की टीम ने तड़के सुबह शहर के दो बड़े उद्योगपतियों के घर और ऑफिस सहित मिलों पर दबिश देते हुए जांच में जुटी में हुई है। इसके चलते शहर में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, माधवनगर क्षेत्र के दाल मील, मैदा मील और आटा मील के संचालक अनिल केवलानी सहित उनके परिवार के पांच बंगले में सुबह करीब सात से आठ बजे इंदौर, भोपाल और जबलपुर के 50 से अधिक अधिकारियों की टीम दर्जनों लग्जरी गाड़ियों में बैठकर एक साथ जांच के लिए पहुंची हुई थी, जिसके बाद मौजूदा टीम कई हिस्सों में बांटते हुए होटल, मॉल और मीलों का कारोबार करने वाले व्यवसायी मनीष गेई के माधवनगर गेट स्थित निवास और बरगवां इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मील और कार्यालय में जांच जारी है।

आपको बता दें जिले के बड़े कारोबारियों में शामिल अनिल केवलानी और मनीष गेई का व्यापार कई राज्यों में फैला है। शायद यही कारण है कि इन दोनों बड़े व्यापारियों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर लंबे वक्त से बनाए हुए थे और आज अचानक दबिश देते हुए दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बताया जाता है, कागजात के जांच के बाद करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, आईटी की टीम अनिल केवलानी सहित उनके परिवार के पांच बंगलों में और माधवनगर स्थित दाल मिल, मैदा मिल और सायना स्कूल रोड स्थित आटा मिल में टीम जांच में लगी है, जिसकी सुरक्षा व्यवस्था में माधवनगर, पुलिस लाइन और बाहरी बल लगा हुआ है। फिलहाल, यह जांच तीन दिन चलने की उम्मीद है, जिसके बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें