फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए हाईवे पर जाम

Tue, 03 Jan 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
रोड जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सात दिन से पानी की सप्लाई नहीं होने से गुस्साए अंबेडकर नगर के लोगों ने मंगलवार को नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पानी की सप्लाई सुचारु करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


दरअसल, नेशनल हाईवे बाईपास के निर्माण कार्य के चलते पानी के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके कारण सात दिन से अंबेडकर नगर के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते अंबेडकर नगर के लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्थानीय निवासी गोविंद राम ने कहा कि विभाग टूटे पाइपों को ठीक करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। कई बार लोगों ने विभागीय अधिकारियों को इस बारे में अवगत भी करवाया, लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं। इस कारण उन्हें मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नई पाइपें डालने के लिए फंड भी मुहैया हुए हैं, लेकिन फिर भी पाइपों को डालने का काम शुरू नहीं किया जा रहा है। नेशनल हाइवे फोर लेन का निर्माण कार्य लगा होने के कारण जमीन के नीचे दबी पुराने पाइपें क्षतिग्रस्त होने कारण सारा पानी बहने लगता है।

लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाता है। सात दिन से पानी के कारण लोगों को घरों से कई किलोमीटर दूर बावलियों पर जाना पड़ रहा है। इससे लोगों का दिनचर्चा खराब हो जाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत कर लोगों को पानी की सप्लाई सुचारु नहीं की गई तो वह उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।


जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन
प्रदर्शन के कारण नेशनल हाइवे बाईपास मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। जिस कारण वाहनों में सवार यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम लगने के कारण एक के पीछे एक वाहन खड़े होने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यात्री वाहनों में सवार यात्री जाम न खुलते देख वाहनों से बाहर निकलकर खिली धूप का लुत्फ उठाते नजर आए। कुछ यात्री प्रदर्शन स्थल पर जाकर इस बात की जानकारी हासिल करने लगे की जाम कब तक खुलेगा। लगभग आधे घंटे बाद प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें