हरियाणा में जींद जेल में डांस का आयोजन करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर सरकार ने कार्रवाई की है। महिला कलाकारों के साथ वर्दीधारी पुलिसकर्मी के डांस करने और उनपर नोट बरसाने का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने अधिकारी को निलंबित करने के बाद अब इसकी गाज जेलर और डिप्टी जेलर पर गिरी है। सरकार ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।
गौरतलब है कि जिला कारागार में विभाग द्वारा आयोजित किए गए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हेडकांस्टेबल सत्यवान ने वहां महिला कलाकारों के साथ डांस किया था और उनपर नोट बरसाये थे। पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए सत्यवान को निलंबित कर दिया और इसकी जांच का आदेश दिया था।
ये है मामला
गौरतलब है कि जिला कारागार में विभाग द्वारा आयोजित किए गए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हेडकांस्टेबल सत्यवान ने वहां महिला कलाकारों के साथ डांस किया था और उनपर नोट बरसाये थे। पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए सत्यवान को निलंबित कर दिया और इसकी जांच का आदेश दिया।