झज्जर। थाना सालावास क्षेत्र के गांव खाचरौली में नशा मुक्ति टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार और उनकी टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। युवाओं से नशे से दूर रहने और नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। टीम ने डायल-112 आपातकालीन सेवा की उपयोगिता भी बताई। साथ ही साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने और डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। संवाद