फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में इंडिगो विमान का विंग क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Sat, 06 May 2017 05:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस का क्षतिग्रस्त प्लेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर के सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस का विमान और उसमें सवार यात्री बड़े हादसे का शिकार होते होते बच गए। विमान से यात्रियों को उतारने के लिए एयरोब्रिज लगाते समय विमान क्षितग्रस्त हो गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली से जयपुर आई फ्लाइट 6-E-942 में एयरोब्रिज लगाने के दौरान विमान का विंग क्षतिग्रस्त हो गया। जिस समय यह एयरोब्रिज यात्रियों को उतारने के लिए लगाया जा रहा था उस समय वो विमान के विंग से टकरा गया, जिससे विंग टूट गया। गनीमत यह रही की विंग टूटने से विमान का बैलेंस नहीं बिगड़ा नहीं तो यात्रियों को काफी नुकसान हो सकता था। हालांकि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं वहीं एयरपोर्ट प्रशासन हादसे की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें