जयपुर के सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस का विमान और उसमें सवार यात्री बड़े हादसे का शिकार होते होते बच गए। विमान से यात्रियों को उतारने के लिए एयरोब्रिज लगाते समय विमान क्षितग्रस्त हो गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिल्ली से जयपुर आई फ्लाइट 6-E-942 में एयरोब्रिज लगाने के दौरान विमान का विंग क्षतिग्रस्त हो गया। जिस समय यह एयरोब्रिज यात्रियों को उतारने के लिए लगाया जा रहा था उस समय वो विमान के विंग से टकरा गया, जिससे विंग टूट गया। गनीमत यह रही की विंग टूटने से विमान का बैलेंस नहीं बिगड़ा नहीं तो यात्रियों को काफी नुकसान हो सकता था। हालांकि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं वहीं एयरपोर्ट प्रशासन हादसे की जांच कर रहा है।