कानपुरः आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे वाणिज्यकर के पूर्व एडिशनल कमिश्नर केशव लाल की पत्नी से आयकर विभाग पूछताछ शुरू करेगा। केशव से पूछताछ के बाद उनकी पत्नी को इसी हफ्ते अपना बयान दर्ज कराने के लिए समन भेज बुलाया गया है।
विज्ञापन
आयकर विभाग उनसे 10 से ज्यादा अचल संपत्तियों का हिसाब पूछेगा। बताया जा रहा है कि इनमें से चार संपत्तियां उनके ही नाम हैं। केशव लाल की नोएडा स्थित चार संपत्तियां आयकर विभाग पहले ही कब्जे में ले चुका है।
विभाग ने वर्ष 2017 में केशव लाल के प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर करीब 100 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति बरामद की थी। इसमें 10 करोड़ रुपये नकदी, करीब 13 किलो ज्वैलरी और कई राज्यों में 10 से ज्यादा अचल संपत्तियां शामिल थीं। भ्रष्टाचार के आरोप पर राज्य सरकार ने कुछ माह पहले ही उन्हें अयोग्य करार देते हुए विभाग से रिटायर्ड कर दिया है।